फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप से तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने सताया

Wed, 03 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती बच्चियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन बारिश के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहा और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब तीन डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने वीरवार व शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। हल्की धूप के साथ हवा चलती रही, जिससे गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर में धूप तेज होने के साथ ही वातावरण में उमस बढ़ गई, इससे लोगों को असहजता का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ा। वहीं, आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने राहत दी। परंतु हवा में नमी अधिक होने से लोगों को पसीना और बेचैनी महसूस हुई।
बाजार और मुख्य सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। बेहद जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने और लोगों को छतरी व कपड़े से सिर ढककर घरों से निकले। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और वर्षा गतिविधियों से जिले में तापमान सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस पूरे सप्ताह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके साथ वीरवार व शुक्रवार को जिले में बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।

नागरिक अस्पताल में धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती बच्चियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें