फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने पदोन्नति में आरक्षण की मांग की, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 52
यमुनानगर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ हरियाणा का प्रतिनिधि मंडल पदोन्नति में आरक्षण की मांग को पूरा करने के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिला। राज्य प्रधान दिनेश निंबडिया के नेतृृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित ज्ञापन भी शिक्षा मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

दिनेश निंबडिया ने क्लास वन व क्लास टू में पदोन्नति में आरक्षण को लागू करने को कहा। इससे संबंधित एक आरटीआई भी उन्होंने शिक्षा मंत्री को सौंपी। कहा कि मिडिल हेड की पदोन्नति सूची में सिर्फ अनुसूचित वर्ग से 20 मिडिल हेड पदोन्नत हुए। राज्य उपप्रधान सतपाल ने कक्षा पहली वह दूसरी को आंगनबाड़ी में न देने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी में प्ले स्कूल की नीति है। जिला सचिव विजेंद्र कुमार ने कहा कि बैच 2017 को स्थाई जिला सामान्य तबादला प्रक्रिया से पहले हो। इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर भी सामान्य तबादला नीति प्रक्रिया के साथ किए जाने की मांग रखी ताकि जिलों में समन्वय बना रहे। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस इन मुद्दों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राज्य महासचिव चंद्रमोहन, राज्य उप प्रधान सतपाल, जिला सचिव विजेंद्र कुमार, खंड प्रधान जगाधरी से संजीव, खंड प्रधान साढौरा से संदीप, खंड प्रधान बिलासपुर से प्रवीण और जिला कोषाध्यक्ष शशि भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें