फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी के असली फौजी ः कटारिया

विज्ञापन
पन्ना प्रमुखों की मीटिंग लेते केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने रविवार को यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज हरियाणा ही नहीं पूरे देश में अन्य राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता पार्टी के असली फौजी हैं, नवजोत सिंह सिद्धू की तरह दल बदलु आदमियों का कोई ठिकाना नहीं होता। इसलिए पार्टी में कोई भी आएं, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका मान सम्मान तब और बढ़ेगा, जब उनके यहां के मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष, मंत्री और विधायक बन जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे पन्ना प्रमुख दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाने हैं ताकि भाजपा परिवार को और बड़ा किया जा सके। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा अभी तो उनका खुद का ही यह तय नहीं हो पा रहा है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। कटारिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने तो अपना व्यक्तित्व ऐसे बना लिया है जैसे दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा, भारत भूषण जुयाल, मेयर मदन चौहान, मलिक रोजी आनंद, जिला महामंत्री राजेश सपरा, पवन बिट्टू, सुमित गुप्ता, जयप्रकाश, तुलसी गोस्वामी, कृष्ण सिंगला, विभोर पहुजा, अमरनाथ धीमान, अनिल बलाचौर, अनिल कम्बोज , सुनील कालरा, विस्तारक नरेंद्र डाबला, राम निवास गर्ग, करणेश शर्मा, गिरीश पुरी, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें