फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में बनेगी मेडिकल रिकॉर्ड यूनिट, प्रक्रिया शुरू

Sat, 02 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य से जुड़ा रिकॉर्ड रखने की जगह नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल रिकॉर्ड यूनिट बनाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर जिला अस्पताल की पीएमओ नवजोत कौर डॉक्टरों व स्टाफ की बैठक भी ले चुकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ अन्य दस्तावेज रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल का पहले पुराना भवन था, इसलिए पुराने भवन को तोड़ कर 200 बेड का नया भवन बनाया गया है। नया भवन चार मंजिला है। जिसमें मरीजों के लिए दो व सिविल सर्जन कार्यालय के लिए एक ब्लॉक है। नए भवन में अब पर्याप्त जगह है। तृतीय व चतुर्थ तल पर ज्यादातर कमरे व हॉल खाली पड़े हुए हैं। इसके बावजूद अस्पताल के रिकॉर्ड को रखने के लिए किसी भी अधिकारी ने व्यवस्था नहीं की। जिस कारण रिकॉर्ड को कभी इस कमरे में तो कभी दूसरे कमरे में रख दिया जाता है। जब जरूरत होती है रिकॉर्ड मिलता ही नहीं है। ऐसा कई बार हो चुका है। अब से पहले कई महत्वपूर्ण कार्यों की फाइलें अस्पताल से गायब हो चुकी हैं। कहा तो यह भी जा रहा था फाइलों को जानबूझ कर गायब किया गया था, परंतु अब ऐसा नहीं होगा। अस्पताल में जब मेडिकल रिकॉर्ड यूनिट बन जाएगी तो उसमें रखे जाने वाले दस्तावेजों व फाइलों की रजिस्टर में एंट्री होगी। इससे एक-एक फाइल का रिकॉर्ड रहेगा।

मेडिकल रिकॉर्ड यूनिट बनाई जाएगी: नवजोत कौर
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर का कहना है कि अस्पताल का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे इसके लिए जिला अस्पताल में मेडिकल रिकॉर्ड यूनिट बनाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए लेकर स्टाफ से बैठक की गई थी। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें