फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने जलभराव का लिया जायजा

विज्ञापन
बारिश के बाद राजा गार्डन का जायजा लेते मेयर मदन चौहान व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने शनिवार सुबह बारिश के बाद शहर की विभिन्न कॉलोनियों की जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 16 की राजा गार्डन, लेबर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी व अन्य कॉलोनियों में पानी की निकासी व सड़कों का जायजा लिया और लोगोंकी समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान कॉलोनियों में पानी की निकासी व टूटी सड़कों की समस्याएं सामने आई। जिनके समाधान के लिए मेयर मदन चौहान ने मौके पर ही संबंधित एक्सईएन को फोन पर निर्देश दिए।
मेयर चौहान शनिवार सुबह वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके संदीप धीमान, विपिन भल्ला, दिनेश उपाध्याय, सुशील अरोड़ा, संदीप रोहिला, रिशू रोहिला के साथ जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। पहले उन्होंने राजा गार्डन व इंदिरा गार्डन का दौरा किया। हालांकि यहां बारिश के बाद ठहरा पानी उतर चुका था। लोगों ने बताया कि बारिश में यहां जलभराव होता है।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने निगम एक्सईएन रवि ओबरॉय का फोन कर पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर चौहान लेबर कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने एक गली क्षतिग्रस्त हालत में मिली। इसके अलावा पानी की निकासी की समस्या सामने आई। मेयर चौहान ने एक्सईएन को फोन कर गली का एस्टीमेट तैयार करवाकर जल्द निर्माण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की निकासी का समाधान करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने कहा कि जल्द ही इन कॉलोनियों में पक्की गलियों व पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए हीरा पेट्रोल पंप के नजदीक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा। जहां वार्ड नंबर 16, 19 व 20 की दर्जनों कॉलोनी से बरसाती पानी की निकासी की जाएगा। पंपिंग स्टेशन को आगे कमानी चौक के पास एसटीपी में जाने वाली सीवरेज लाइन में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें