फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ भरी गलियों में पहुंचे तब जानी हकीकत

विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में दौरा कर लोगों की समस्या सुनते मेयर मदन चौहान - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
बारिश में जलभराव हुए इलाकों को सोमवार को मेयर मदन चौहान व कमिश्नर पूजा चांवरिया ने दौरा किया। कीचड़युक्त गलियों से मेयर खुद पैदल गुजर कर निचले इलाकों में बसे लोगों के बीच गए। उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इससे पहले भारी बारिश के बीच भी अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सीवरेज ब्लॉकेज व नालों से निकासी में अवरुद्ध बनने वाले कचरे व पॉलीथिन को बाहर निकाला। ताकि शहर में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन

शहर से बड़े स्तर पर जलभराव की शिकायतों के चलते मेयर मदन चौहान व कमिश्नर पूजा चांवरिया सोमवार को फिल्ड में उतरे। मेयर मदन चौहान, सीएसआई अनिल नैन, वार्ड नंबर 21 के पार्षद अभिषेक मोदगिल व अन्य के साथ जलभराव की समस्या को लेकर कांसापुर एरिया, बैंक कॉलोनी, सुंदर विहार व अन्य कॉलोनियों में पहुंचे। हाल ही में अप्रूवड हुई बैंक कॉलोनी की कच्ची गलियों से पैदल होते हुए निचले इलाकों में पहुंचे। जहां जलभराव की समस्या थी। मेयर ने लोगों के बीच जाकर उनसे जलभराव के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया बैंक कॉलोनी में केवल उनकी कॉलोनी का ही नहीं, बल्कि कांसली गांव व खेतों का भी पानी वहीं आता है। एरिया नीचा होने के कारण यहां पर बारिश में पानी भर जाता है। इसलिए निकासी की दिक्कत हो रही है। मेयर मदन चौहान ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। लोगों से बातचीत कर इसके समाधान पर चर्चा की। इसके बाद मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि पानी को जल्द निकाला जाएगा। इसके बाद इस पानी की निकासी का स्थाई समाधान भी किया जाएगा। इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को जल्द समस्या निवारण के निर्देश दिए। वहीं, कमिश्नर पूजा चांवरिया, टीआई हरजिंद्र सिंह छतवाल, एसआई सुनील, प्रदीप व अन्य अधिकारियों के साथ जलभराव के कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एरिया से पानी की निकासी के निर्देश दिए।
सर्प दंश से हुई बच्चे की मौत पर परिवार को दी सांत्वना : सुंदर विहार कॉलोनी में सर्प दंश से पांच साल के बालक साजिद की मौत पर सोमवार को मेयर मदन चौहान व कमिश्नर पूजा चांवरिया ने उनकी कॉलोनी में जाकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को मिलकर उनकी बात सुनी और कॉलोनी की समस्याओं का जायजा लिया। मेयर ने कॉलोनीवासियों को पानी की निकासी के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में जलभराव की दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम के कई अधिकारी फिल्ड में रहे। अस्वस्थ होने के बावजूद सीआईए अनिल नैन रेनकोट पहनकर एसआई प्रदीप, सुनील व अन्य के साथ शहर के नालों व सीवरेज की व्यवस्था देखने गए। जहां पर सीवरेज ब्लॉक दिखे, नाले कूड़े से अवरुद्ध मिले, उन्हें बारिश में ही ठीक किया गया।
विज्ञापन

पूजा चांवरिया, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें