फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में नौ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता मनीषा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात दो बजे दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक महिला की मां मुकेश रानी का आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने पर उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन जहर देकर मारा है। कुछ दिनों पहले उसकी बेटी ने उसे फोन पर शादी में दहेज न मिलने पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने की बात कहीं थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मृतका के पति, जेठ, सास व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी मुकेश रानी ने बताया कि उसकी बेटी मनीषा ने मई 2020 में सरस्वती नगर निवासी विशाल के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी लड़की मनीषा ने उसे फोन पर बताया था कि उसका पति विशाल, जेठ अमन, सास सलोचना और ससुर राजकुमार उसे रोजाना ताने देते हैं कि तूने अपने घर से भाग कर शादी की है और शादी में हमें कोई भी दान दहेज नहीं मिला है। हम तेरे साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। इसी को लेकर उसके ससुराल वाले उसको दहेज न लाने को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी बेटी ने फोन पर उसे कहा था कि मुझे डर है कि ये चारों मुझे दहेज न लाने के बारे में जान से न मार दें। महिला मुकेश रानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके आसपास के पड़ोसियों ने उसकी लड़की मनीषा की जहरीला पदार्थ खाने से मुलाना अस्पताल में मौत हो गई है। जिसके बाद वह अपने जेठ सुरेश पाल व उसके बेटे शुभम के साथ एमएम अस्पताल मुलाना में गए। जहां उन्हें अपनी बेटी मनीषा की लाश को देखा। महिला मुकेश रानी का आरोप है कि उसकी बेटी मनीषा को उसके पति विशाल, जेठ अमन, सास सलोचना, ससुर राजकुमार ने दहेज न मिलने पर जबरन जहर देकर मारा है। पुलिस ने महिला की इस शिकायत पर मृतका के पति, जेठ, सास व ससुर पर केस दर्जकर आईपीसी की धारा 304 बी, 34 के तहत दहेज हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह का कहना है कि मृतका ने करीब नौ माह पहले अपनी मर्जी से विशाल से शादी की थी। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें