फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर संबंध बनाने का दबाव, केस दर्ज

Sat, 14 Jun 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस केस निपटवाने में मदद का झांसा देकर विवाहिता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना महंगा पड़ गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पड़ोसी को नामजद कर मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन उसका नाम चोरी के केस में लिखवा दिया था। इस कारण वह परेशान रहती थी। इस दौरान उनके गांव में रहने वाले उसके पड़ोसी अमृतपाल ने उसे उक्त केस में शिकायतकर्ता से समझौता करवाकर मामला निपटवाने की बात कही। इसे आधार बनाकर अकसर उसे बात कर लिया करता था।
विज्ञापन


 26 मई से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का उस पर दबाव डालने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अमृतपाल उसे फोन पर बार-बार यह बात कहता और इसके लिए जोर देता। कई दिनों तक तो वह इसका विरोध करते समझाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना और उसे परेशान करता रहा। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर आरोपी अमृतपाल सिंह को नामजद कर लिया है। पुलिस में शिकायत का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें