फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेसर पार्क से खैर के दस पेड़ चोरी

Sat, 14 Jun 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेसर जंगल से कीमती खैर के दस पेड़ चोरी हो गए। सूचना मिलने पर रेंज अधिकारी ने मामले की जांच कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अधिकारी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ चोरी से पेड़ काटने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कलेसर के रेंज अधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान पाया कि जंगल से खैर के दस पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने इस बारे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने इस बारे अनभिज्ञता जताई।

जिस पर उन्होंने इसकी जांच की तो पता लगा कि ओखल अंबाला निवासी जयवंत सिंह उर्फ जस्सा व उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव जैनपुर निवासी जगशेद, कासीद, यामीन को जंगल में संदिग्ध घूमते देखा गया था। जिस पर रेंज अधिकारी विनोद कुमार ने इसकी सूचना खिजराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने अधिकारी की शिकायत पर उक्त चारों के खिलाफ जंगल से पेड़ चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें