फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली ग्राउंड पर पहली बार बना भारत का नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में तीन दिन शेष बचे हैं। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां ध्वजारोहण करेंगे। मौसम को देखते हुए तेजली खेल परिसर और पुलिस लाइन दोनों जगहों पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं पहली बार ऐसा होगा जब तेजली खेल ग्राउंड में समारोह को लेकर भारत का नक्शा (देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात जवान से संबंधित) बनाया गया है। इसी दायरे में करनाल नेवल पुलिस कमांडो के 484 जवान मास पीटी करेंगे।
विज्ञापन

नक्शे के बीच में सेंटर फूल बनाया गया है जिसमें जवान पिरामिड बनाएंगे। उस पिरामिड के बीच में एक जवान के हाथ में तिरंगा होगा और इर्द-गिर्द अन्य जवान होंगे, जो मुख्यमंत्री को सलामी देंगे। बकायदा जवानों का मास पीटी के लिए हरा, लाल और पीला ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया। उधर समारोह को देखते हुए खेल परिसर में लीपापोती का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
दरअसल गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त समारोह पर निर्धारित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही मास पीटी के लिए ग्राउंड में भारत का नक्शा तैयार किया जाता है। इस नक्शे की शुरुआत नेवल पुलिस कमांडो में ट्रेनिंग इंचार्ज रहे सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर लक्खू राम ने की थी। बताया जाता है पुलिस विभाग से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद करीब 70 साल की आयु में हरियाणा पुलिस विभाग के आग्रह पर नेवल कमांडो कंपलेक्स में बिना किसी वेतन एवं भत्ते रंगरूटों को प्रशिक्षण दे रहे थे। चूंकि कई दशक पूर्व उन्होंने कमांडो का प्रशिक्षण लेते हुए कमांडो दक्षता में महारत हासिल की थी। लेकिन लक्खूराम के निधन के बाद अब इस रीत को आगे भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट में जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, गृह रक्षी विभाग की टुकड़ी के साथ-साथ एनसीसी कैडेट, गाड्स और स्काउट तथा स्कूली बच्चों का बैंड शामिल होगा। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए सूर्य नमस्कार किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा चयनित विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। जिला के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें