फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बाल छप्पर निवासी राम कुमार ने बताया कि वह शुगर मिल में नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ शुगर मिल कॉलोनी में रहता है। दो माह पहले वह बाल छप्पर स्थित अपने मकान को ताला लगाकर शुगर मिल कॉलोनी में चला गया था। रविवार दोपहर को जब वह अपने घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी व पेटी के तो टूटे पड़े थे। जांच करने पर अलमारी से दस हजार रुपये, उसकी मां के कानों के सोने का कोके, नए कपड़े व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं राजा राम कॉलोनी निवासी ललित ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर को वो और उसकी पत्नी बाजार गए थे। घर पर उसकी मां थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उसकी मां के पर्स से करीब दस हजार रुपये चोरी कर लिए। जब वे बाजार से लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें