फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहर में डूबा व्यक्ति: मूर्ति विसर्जन करते फिसला पैर, ढूंढने में जुटे गोताखोर, दो बच्चों का पिता था सतीश

Wed, 05 Feb 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में बुधवार को एक व्यक्ति नहर में डूब गया। गोताखोरों ने पानी में उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। घटना सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई है। पैर फिसलने से व्यक्ति नहर में गिकर डूब गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए आया एक व्यक्ति नहर में डूब गया। व्यक्ति के यमुना नगर में डूबने की घटना के बाद वहां खलबली मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने खोताखोरों की मदद से युवक को पानी में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन


हादसा गली नंबर 14 के पास पश्चिमी यमुना नहर पर हुआ। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला सतीश यमुनानगर में स्क्रैप का काम करता है। सतीश अपने परिवार के साथ आजाद नगर कॉलोनी में रह रहा था। बुधवार को सतीश और परिवार के अन्य सदस्य मां सरस्वती की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए यमुना नहर पर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जित करते समय जैसे ही वह नहर के किनारे पर पहुंचे तो पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह गहरे पानी में चला गया।

सतीश के नहर में डूबने से खलबली मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोर राजीव ने बताया कि देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सतीश अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचा था। पैर फिसलने से नहर में डूब गया। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

10 फरवरी को होनी है भाई की शादी 
सतीश शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि सतीश के छोटे भाई की 10 फरवरी को शादी होनी है। जिस कारण अभी से ही परिवार में तैयारियां चल रही हैं। सतीश के नहर में डूबने से परिवार में गम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें