फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था मृतक

Wed, 05 Feb 2025 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कपालमोचन बस अड्डा के पास पहुंचा तभी रणजीतपुर की ओर से एक वाहन आया। चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए कमलदीप की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के बिलासपुर के कपालमोचन बस अड्डा के पास दुर्घटना में घायल हुए अहड़वाला निवासी कमलदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। गांव अहड़वाला निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा 29 वर्षीय कमलदीप जगाधरी में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। 27 जनवरी की शाम को वह फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाइक से वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


जब वह कपालमोचन बस अड्डा के पास पहुंचा तभी रणजीतपुर की ओर से एक वाहन आया। चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए कमलदीप की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। तभी से उसका इलाज मुलाना मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। कल शाम लगभग सात बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें