यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बर्फ वाली गली बिलासपुर निवासी सचिन ने बताया कि उसके ताऊ राजकुमार जगाधरी स्थित गुलाब नगर फैक्टरी में काम करते थे। वह सोमवार शाम छह बजे फैक्टरी से काम खत्म कर बस से घर आ रहे थे। जब वह पावर हाउस के नजदीक बस से उतर कर घर आने लगे तो बाइक ने टक्कर मार दी। इससे ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। उसने अपने ताऊ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद