फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने खुद पर तेल डाल आग लगाकर दी जान, लेबर वर्कर महिला पर उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरबंसपुरा के विजय (44) ने गांव सुढैल के समीप अपने गोदाम के बाहर खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली। ऐसा करते देख आसपास के लोग बचाव में आए और आग पर किसी तरह काबू पाया, तब तक उसका शरीर पूरी तरह जल चुका था। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई अमन ने पुलिस को दिए बयान में रणजीत गार्डन निवासी एक महिला पर विजय को तंग करने के आरोप लगाते हुए बताया कि विजय को महिला ने जाल में फंसाया और पैसे ऐंठ तंग कर रही थी, इसी से परेशान होकर विजय ने खुद को जलाकर जान दे दी।
गोदाम पर लेबर वर्कर थी महिला
पुलिस को दी शिकायत में हरबंसपुरा के अमन ने बताया कि बड़ा भाई विजय पुरानी बोतलों का सप्लायर है। उसका मंडेबरी रोड पर गांव सुढैल के पास गोदाम है। गोदाम में करीब छह साल पहले रणजीत गार्डन की एक महिला लेबर का कार्य करती थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने विजय को अपने जाल में फंसाया और उससे पैसे वसूलने लगी। पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इस बारे में विजय के परिजनों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। वह विजय को बार-बार फोन कर अपने घर पर बुलाने लगी। इससे वह परेशान था। भाई अमन के मुताबिक इसी से परेशान होकर मंगलवार रात करीब नौ विजय ने अपने गोदाम के पास खुद को आग लगाकर जान दे दी। इससे पहले विजय ने अपने चाचा के फोन पर कॉल कर बताया कि वह उक्त महिला की वजह से परेशान है, इसलिए जान दे रहा है।
विज्ञापन

मामले में मृतक के भाई अमन कुमार के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

-अनिल राणा, प्रभारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें