फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख की रिकवरी के बाद मुख्य आरोपी दिलप्रीत के पिता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक के बाहर हमीदा निवासी श्रवण की गोली मारकर हत्या कर 50.09 लाख लूटने के मुख्य आरोपी दिलप्रीत सिंह के पिता बलदेव सिंह का शनिवार को तीन दिन का रिमांड खत्म हो गया। रिमांड के दौरान आरोपी से कुल 26 लाख की रिकवरी की गई। रिकवरी के बाद शनिवार को सीआईए 2 की टीम ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अभी तक मुख्य आरोपी दिलप्रीत समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी दिलप्रीत की मां की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसके बैंक खाते में भी लूट के लाखों रुपये जमा है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश ने बताया कि रिमांड के दौरान बलदेव से पहली बार में 15 लाख व दूसरी बार में 11 लाख रुपये रिकवर किए गए। मामले में दिलप्रीत के पिता और माता को भी धारा-120बी में आरोपी बनाया है। मामले में मुख्य आरोपी दिलप्रीत की मां अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसके बैंक खाते में लाखों रुपये जमा हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई को महाराणा प्रताप चौक के पास एचडीएफसी बैंक के बाहर हमीदा निवासी श्रवण की गोली मारकर हत्या कर 50.09 लाख रुपये लूट लिए गए थे। मामले में 22 जून को आरोपी दिलप्रीत के पिता बलदेव को अधोया मोड़ से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से पूछताछ में कुल 26 लाख रुपये बरामद किए गए है।
ये है मामला
गोली मार हत्या कर ड्राइवर से लूटे से 50.09 लाख रुपये
इंचार्ज राकेश ने बताया कि 17 मई 2022 को महाराणा प्रताप चौक के पास बदमाशों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल के ड्राइवर पुराना हमीदा निवासी श्रवण कुमार को गोली मार दी थी और 50 लाख, नौ हजार रुपए लूट लिए थे। गोली लगने से श्रवण की मौत हो गई। श्रवण प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बंसल ट्रेडर्स कंपनी के संचालक अजय बंसल के पास ड्राइवर था। इस मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीआईए टू की टीम ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गैंग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें