जगाधरी। लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम कीर्ति वशिष्ठ ने बताया कि सात से 17 जनवरी तक यह जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
सीजेएम ने बताया कि सात जनवरी को गांव फतेहपुर में पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू, आठ जनवरी को गांव सुढैल में अधिवक्ता आरिफ मोहम्मद, नौ जनवरी को गांव भोगपुर में अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शिविर लगाएंगे। जबकि दस जनवरी को गांव लापरा में अधिवक्ता दीक्षा, 13 जनवरी को गांव कलानौर में अधिवक्ता निखिल गुप्ता, 14 जनवरी को गांव जयपुर में अधिवक्ता प्रवीण कुमार शिविर में लोगों को जानकारी देंगे।
वहीं 15 जनवरी को गांव जठलाना में अधिवक्ता परवेज खान, 16 जनवरी को गांव दामला में अधिवक्ता प्रणव लांबा और 17 जनवरी को गांव संधाला में अधिवक्ता पुनीत कुमार शिविर लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। सीजेएम ने बताया कि आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को विधिक जानकारी होना जरूरी है। इससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और अपने व अन्य के साथ हो रहे शोषण के प्रति आवाज भी उठा सकेंगे।