फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्कूल में बनाईं क्यारियां

Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया में चल रहे सात दिवसीय शिविर का शनिवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन गतिविधियों की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गई। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल में क्यारियां बनाईं और फूल पौधों की निराई इत्यादि की।
कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कुमार व डीवीई रेनू बालियान ने मास पीटी व योगाभ्यास करवाया। वहीं स्वयंसेवकों को मार्च पास्ट का भी अभ्यास किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं, छात्राओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता करवाई गई। रसायन विज्ञान के प्राध्यापक सुशील कुमार व संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को सर्दी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सर्दी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ प्रयास करके इस मौसम में होने वाली बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान प्राध्यापक एवं ईको क्लब इंचार्ज संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम सुखबीर, नवीन कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। सुशील कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय चरित्र के प्रति जागरूक व गंभीर बनाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम करवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें