फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला पाने से वंचित विद्यार्थियों को विभाग ने एक और मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विभाग लिए पांचवां चरण करवाएगा। विभाग ने सभी आईटीआई और नोडल अधिकारियों को पत्र भेजकर पांचवें चरण का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
दाखिला प्रक्रिया का यह पांचवां चरण 21 नवंबर से शुरू किया जाएगा। योजना के अनुरूप कार्य हुआ तो यह चरण 26 नवंबर को समाप्त होगा। 21 नवंबर को पोर्टल पर दाखिला के लिए सीट दिखाई जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 22 व 23 नवंबर को त्रुटियां दुरुस्त की जाएंगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 24 नवंबर से दस्तावेजों की जांच शुरू की जाएंगी और 26 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की फीस दस्तावेज जांच के साथ ही जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रमुख आईटीआई संस्थान में कुल 13 सौ सीट हैं। जिसके लिए 13000 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। औसतन एक सीट के लिए दस विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बावजूद इसके तीन चरण में मात्र 50 फीसदी सीट ही भर पाई हैं। प्रक्रिया का चौथा चरण ही बाकी है। ऐसे में विभाग ने पांचवां चरण करवाने के निर्देश दिए हैं।
पांचवें चरण केवल नए आवेदन होंगे स्वीकार
पांचवें चरण में विभाग की ओर से केवल नए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पांचवें चरण की प्रक्रिया का पता चलने के बाद विद्यार्थी इसे फीस जमा करवाने का विशेष चरण समझ रहे हैं, जबकि यह चरण दाखिला प्रक्रिया का नया चरण है। जिसमें नए आवेदन, दस्तावेज जांच और इसी चरण में दाखिला पाने वालों की फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया के लिए पांचवां चरण चलाने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए निदेशालय की ओर से सूचना पत्र प्राप्त हुआ है। दाखिला के लिए आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। यह चरण 21 से 26 नवंबर तक चलेगा।
- मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल आईटीआई यमुनानगर एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें