फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ और दो सौ मीटर दौड़ में सुरेंद्र हाईस्कूल के बच्चे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में चल रही 4 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओें का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में सुरेंद्र हाईस्कूल के बच्चों ने बाजी मारी।
वहीं 400 व 800 मीटर दौड़ में संजय गांधी स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। शॉर्ट पुट प्रतियोगिता में संजय बागुन ने प्रथम, नैंसी ने दूसरा व अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में संजय गांधी स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। लॉग जंप में सुरेंद्र हाई स्कूल व हाई जंप में संजय गांधी स्कूल की टीमें अव्वल रही।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में संजय गांधी स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में सुरेंद्र हाई स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता बच्चोें को शहीद भगत सिंह मोर्चा के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, प्रिंसिपल सुरेश चानना, सोनिया चानना, प्रभजोत कौर, शरणजीत कौर, नवदीप कौर, सरदार गुरदयाल सिंह, सतवीर कौर आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रणधीर चौधरी ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल हमारे जीवन में उतना ही महत्व रखते हैं, जितना शिक्षा हमारे जीवन में महत्व रखती है। इस अवसर पर सतनाम सिंह, संजीव बालियान, मोहित, नवजोत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें