फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस लाइन में 18 जगह मिला लारवा, जारी किया नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस लाइन जगाधरी में एक दिन पहले सीआईएसएफ के जवान में मलेरिया होने की पुष्टि हुई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच करने पर पुलिस लाइन में 18 जगह मच्छर का लारवा मिला है। लारवा मिलने पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।
सीआईएसएफ के 45 वर्षीय जयप्रकाश को पुलिस लाइन के ही अलग कमरे में आइसोलेट किया है ताकि कोई मच्छर उन्हें काटने के बाद किसी अन्य जवान को न काट ले। अभी कुछ दिन और जवान को ऐसे ही आइसोलेट रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस लाइन में पुलिस क्वार्टरों में लगाए गए कूलर, खुले व छतों पर पड़े खराब सामान व बर्तनों में जांच की।
विज्ञापन

इस पर मच्छरों का लारवा मिला है। इन सभी जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा दवाई का स्प्रे किया है। वहीं मलेरिया विभाग की तरफ से पुलिस विभाग को फॉगिंग के लिए दवा भी उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस लाइन में फॉगिंग करने के लिए मशीन उपलब्ध है। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों द्वारा बरती गई लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि पुलिस लाइन में काफी संख्या में पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
इसके अलावा पुलिस लाइन में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भी है। जिसमें बहुत सारे बच्चे रोजाना शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। जांच के दौरान पुलिस लाइन में काफी वेस्ट सामान मिला, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी पानी में मच्छरों का लारवा था। डेंगू या मलेरिया ग्रस्त व्यक्ति को काटने के बाद मच्छर यदि किसी दूसरे को काट ले तो वह भी इसकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मलेरिया की चपेट में आए सीआईएसएफ के जवान की हालत ठीक है। जवान को आइसोलेट किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में जिनके यहां मच्छर का लारवा मिला था, उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें