फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर युवक से लाखों ऐंठे

Sun, 05 May 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर भाई-बहन समेत चार लोगों ने कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियां निवासी हर्ष से 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप सरोजिनी कॉलोनी निवासी आरती सिंधू, उसके भाई योगेश, स्ट वीजा कंसल्टेंट के ऑपरेटर आकाश व कुरुक्षेत्र की शंकर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पर लगा है। शहर थाना पुलिस नेआरोपी भाई-बहन समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर काेलियां निवासी हर्ष ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2022 में वह वर्क परमिट पर विदेश जाकर पैसा कमाना चाहता था। तब उसे पता चला कि उसके पिता का जानकार कुरुक्षेत्र की शंकर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार विदेश भेजने का काम करता है। वह अपने पिता के साथ आरोपी से मिला। आरोपी ने कहा कि उसके पास एक एजेंट है जो लोगों को विदेश भिजवाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

इसके बाद सितंबर 2022 में आरोपी ने एजेंट सरोजिनी कालोनी निवासी आरती सिंधू, उसके भाई योगेश व बस स्टैंड के पास स्थित बेस्ट वीजा कंसल्टेंट के ऑपरेटर आकाश से उनकी मुलाकात कराई। आरोपियों ने वर्क परमिट पर उसे न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। बातचीत करने के बाद 18 लाख रुपये में बात तय हुई। आरोपियों ने एडवांस में उनसे तीन लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उनसे दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने 30 मई 2023 को बताया कि उसका न्यूजीलैंड का वीजा आ गया है। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 18 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसे सिंगापुर एयरलाइंस की टिकट दी। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पता लगा कि टिकट व वीजा दो दिन पहले ही कैंसिल हुए हैं। इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने दोबारा से वीजा व टिकट दी लेकिन यह भी फर्जी निकली। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें