फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मजदूर को चाकू मारकर छीना सोने का लॉकेट

विज्ञापन
जानकारी देता चाकू से घायल विक्की। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना जगाधरी सदर क्षेत्र के गांव खारवन में मंगलवार दोपहर प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर खड़े मजदूर पर बाइक सवार तीन बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। तीनों बदमाश मजदूर के गले से सोने का लॉकेट झपटकर ले गए। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बाइक सवार बदमाश का पीछा किया, तब बदमाश बाइक छोड़ गन्ने के खेत में घुस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खेत में आरोपियों की तलाश की। साथ ही चाकू से घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान दर्ज किए।
खारवन निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। दोपहर में खाना खाकर फैक्ट्री जा रहा था, तभी फैक्ट्री के बाइक सवार तीन युवक आाए और उसके गले से सोने का लॉकेट छीनने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार तीनों में से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

खून से लथपथ कर बाइक सवार तीनों युवक गले से सोने का लॉकेट छीनकर जा रहे थे। तभी शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश से जल्दबाजी में बाइक शुरू न हुई। इस पर वह बाइक को वहीं छोड़ कर गन्ने के खेत में छिप गए। सूचना पाकर थाना पुलिस व सीआईए-2 की टीम पहुंची और खेत के चारों तरफ घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल के बयान ले लिए हैं। बाइक पर लिखे नंबर से बदमाशों की पहचान की की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी है। बदमाशों का जल्द पता लगकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी देता चाकू से घायल विक्की। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें