साढौरा। अरविंद अग्रवाल को लगातार सातवीं बार साढौरा राइस मिलर एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। मुकेश गर्ग को उप प्रधान, सुकेश गुलाटी को महासचिव व अतुल गर्ग को भी कोषाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। अरविंद अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह राइस मिल संचालकों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस बैठक में अभिषेक अग्रवाल, इकबाल सिंह भाटिया, मुनीष गर्ग, रमेश सैनी व वैभव साहनी मौजूद रहे। संवाद