संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। विद्यार्थियों को पंचायती राज की जानकारी देने के लिए करवाई जा रही युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर राजकीय स्कूल कोटला प्रथम स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, डाइट प्रिंसिपल दुष्यंत चहल की देखरेख में राजकीय स्कूल कोटला में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कोटला स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। डायट से आए अमरजीत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वरिष्ठ प्राध्यापक रामकरण ने अतिथियों का परिचय कराया। स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा ग्राम सभा की कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया।
सरपंच खुशी ने कार्यवाही का संचालन किया। वहीं ग्राम सचिव बने जश्न ने कार्यवाही का एजेंडा पढ़ कर सुनाया। पंचायत सदस्यों की भूमिका आशीष, मनिंद्र, खुशी व स्वाति ने निभाई। रेनू द्वारा बुजुर्ग महिला की जबरदस्त भूमिका निभाई गई, जिसकी सराहना सभी ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारी के रूप में पलक ऋतिक, गरिमा, योगेश, दीपांशु ने भूमिका निभाई।
ग्राम सभा में अरमान मनदीप, अनवर, आदिल, रिहान, आवेश यूनिस, दीपांशु, तनीषा ने जबरदस्त भूमिका निभाई। ग्राम सभा में बच्चों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, अवैध कब्जे, पौधरोपण, पुस्तकालय व कंप्यूटर सेंटर का निर्माण आदि के मुद्दे उठा। निर्णायक अमरजीत ने कहा कि बच्चे पूरे आत्मविश्वास से बोले। वरिष्ठ प्राध्यापक रामकर्ण ताश ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पंचायती राज की जानकारी मिली।
प्राचार्य विनोद कुमार ने भी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों की प्रतिभा का बेहतर विकास होता है। मौके पर शिक्षक श्रीराम, मनोज कुमार, कमल कुमार, सुरेश कुमार, धीरेंद्र, राजबीर, मुकेश चरण सिंह, रवि नागरा, अंकित कुमार, राजीव कुमार, महेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।