फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज की महिला और पुरुष टीम ने जीते स्वर्ण पदक

Fri, 23 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की महिला और पुरुष बास्केटबॉल टीमों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल है।
कॉलेज प्रबंधक समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक रूप से काम करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि दोनों टीमों की सफलता निरंतर अभ्यास, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डॉ. जोशप्रीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, शिव कुमार, कवलप्रीत संधू, धीरज ठाकुर, मंगल सिंह, युवराज और स्वाति गर्ग मौजूद रहे। कॉलेज में युवा महोत्सव को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें