संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। देव कराटे अकेडमी मार्शल आर्ट बैंक कॉलोनी में रविवार काे ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग में कराटे खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल की।
कोच ससाई कुसम ने बताया कि ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग लेने के लिए शिगोकान गोजू रियू के टेक्निकल डायरेक्टर सिंहान जयप्रकाश सिंह व ससाई विजय शर्मा उपस्थित रहे। विद्युत, रोहिण, सिया कपूर, सुभाष चंद्र मौर्य व आयुष ने ब्लैक बेल्ट टेस्ट पास किया। योगिता, पुलकित व मंथन बक्शी ने ब्लैक बेल्ट की सेकेंड डिग्री की परीक्षा उत्तीर्ण की। शिवानंद व अभिनव बजाज ने थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की।
ससाई कुसम देव ने बताया कि यह खिलाड़ी पिछले काफी वर्षों से कराटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से कुछ को 10-15 साल से कराटे सीख रहे हैं। योगिता व पुलकित ने सेकेंड डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल की। इन खिलाड़ियों के अथक मेहनत और कठिन परिश्रम से इस ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग को पास किया। अवगत हो कि ससाई कुसम देव खुद फॉर्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट और उनकी पत्नी ससाई सुमन बाला भी थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट हैं।
ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग के अवसर पर ससाई सुमन, बाला, ससाई विजय शर्मा, ससाई अमित कल्याण, ससाई सुभाष चंद मौजूद रहे। कुसम देव ने कहा कि खास कर लड़कियों को कराटे सीखना बहुत जरूरी है ताकि वह अपना बचाव कर सकें, क्योंकि आज बहुत सी घटनाएं होती हैं जिस कारण लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए इस तरह की कलाओं का आना बहुत जरूरी है।