फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में बिजली के खंभों से रहें दूर

Mon, 04 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मानसून सीजन को देखते हुए बिजली निगम के एसई नरेंद्र सिंह ने अपील करते हुए कहा कि बिजली जाते ही फोन ना करें कृपया 10 मिनट तक इंतजार करें। बिजली के खंभों को छूने से बचें और इनसे दूर रहें। इसके अलावा बारिश के दिनों में बिजली खंभों से अपने मवेशियों को दूर रखें।
नए भवनों से बिजली की लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें। खेत की मेड़ पर यदि बिजली का खंभा लगा है, तो उचित दूरी रखकर ही जुटाई करें। खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही है, तो तुरंत निकटतम बिजली वितरण सहायता केंद्र, लाइनमैन, सब डिवीजन इंचार्ज को सूचना दें।
विज्ञापन

यदि बारिश में बिजली के खंभे पर स्पार्किंग हो रही हो और आसपास पानी भरा हुआ हो, तो उसे रास्ते से या पानी में जाने से बचे एवं दूसरों को भी सावधान करें। उन्होंने कहा कि यदि बिजली के तार किसी भी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचें।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर व बिजली की लाइनों पर डंडे से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डालें। हैवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है, किसी भी बड़े वाहन की छत पर बैठकर यात्रा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें