फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला पहली नवंबर से, तैयारी शुरू

Tue, 16 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री कपालमोचन मेले पर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली व्यासपुर में तीर्थ राज कपाल मोचन में 1 से 5 नवंबर तक लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अंतर राज्यीय श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला के प्रबंधों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन तथा सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय व्यासपुर के सभागार में हुई। जिसमें उपायुक्त एवं श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री माता मंत्रा देवी, श्री केदारनाथ मंदिर धार्मिक एवं पूजा स्थल बोर्ड यमुनानगर के मुख्य प्रशासक पार्थ गुप्ता ने मेला प्रबंधों से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विश्व प्रसिद्ध श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला के संबंध में अधिकारी सभी अंतिम प्रबंध समय रहते पूर्ण करें व पूरी श्रद्धा से अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया कि मेला में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी 6 नवंबर तक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ड्यूटी में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले ऐसे सभी अधिकारियों के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध व अन्य प्रबन्धों बारे विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे। डीसी ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) नारायणगढ़ व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कपाल मोचन व आदिबद्री की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र निपटाएं और सड़कों पर कहीं भी निर्माण सामग्री न पड़ी हो। यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध पुलिस विभाग द्वारा किए जाएंगे व पूरे मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें