फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइन करते ही ज्वाइंट कमिश्नर ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ज्वाइनिंग करते ही नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर विरेंद्र सिंह ढुल ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम कार्यालय की नागरिक सुविधा केंद्र, टैक्स ब्रांच, रेंट ब्रांच, पटवारी शाखा, सफाई व हेल्थ ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच व अन्य शाखाओं का दौरा किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यप्रणाली जानी और जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर विरेंद्र कुमार ढुल मंगलवार शाम को नगर निगम कार्यालय में अपना पदभार संभाला। पदभार संभालते ही बुधवार सुबह ज्वाइंट कमिश्नर विरेंद्र कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ निगम कार्यालय के निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले उन्होंने हाजिरी रजिस्टर जांचा। इसके बाद वे नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचे। यहां उन्होंने टोकन प्रक्रिया व निगम द्वारा शहरवासियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने टैक्स जमा करवाने पहुंचे शहरवासियों से बातचीत की। साथ ही सीएफसी के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वे कॉल सेंटर पहुंचे। यहां फोन कॉल्स सुन रहे कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें कॉल सेंटर में आने वाले हर फोन को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाकर समाधान करवाने के निर्देश दिए। कॉल सेंटर के बाद ज्वाइंट कमिश्नर टैक्स ब्रांच पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया व टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने रेंट ब्रांच, पटवारी शाखा, सफाई व हेल्थ ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच व अन्य शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम में शिकायत व अन्य कार्यों के संबंध में आए शहरवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ज्वाइंट कमिश्नर विरेंद्र सिंह ढुल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शहर की विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती है। निगम कार्यालय में आने वाली हर जनसमस्या का समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें