फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यालय व मंदिर परिसर में लगाए पौधे

Sat, 11 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरकारी स्कूल बापा में पौधरोपण करते स्काउट कैडेट। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में पौधरोपण एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याध्यापक सुभाष चंद ने किया। स्काउट-गाइड इकाई प्रभारी हरीश चंद्र ने बताया कि यह अभियान जिले की 103 स्काउट-गाइड इकाइयों में चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय परिसर और गांव के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर राकेश पांचाल, योगेश शर्मा, विवेक छाबड़ा, रजनी देवी, राजेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, प्रवीण कुमार, सचिन सिरसवाल, दीपचंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें