फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीर्थ नगर में घर से जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी

Tue, 01 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीर्थ नगर में झाड़ू फैक्टरी के पीछे एक मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। थाना सदर यमुनानगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तीर्थ नगर निवासी ओमचंद ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके साथ घर में उसका बेटा वीरेंद्र रहता है। वह रिश्तेदारी में मंडेबरी गया था। बेटा वीरेंद्र घर पर ही था। सुबह करीब आठ बजे वह घर लौटा तो लोहे का संदूक खुला पड़ा था। बेटा वीरेंद्र अंदर सो रहा था। संदूक से एक जोड़ी सोने की बालियां, सोने की अंगूठी, सोने का नाक का कोका, चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 50 साल पुरानी सोने की चार चूड़ियां चोरी हुई हैं। इसके अलावा 10 हजार रुपये भी नहीं मिले। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें