फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नागलपत्ति में 16 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी

Tue, 01 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बरामद खैर की लकड़ी की गिनती करती टीम। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। वन विभाग और वन्य प्राणी विभाग कलेसर की संयुक्त टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नागलपत्ति क्षेत्र में छापा मारकर 16 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। टीम ने मौके से महिंद्रा बोलेरो पिकअप में लदी खैर की लकड़ी के 52 नग बरामद किए। विभाग के अनुसार लकड़ी को छीलकर पिकअप में रखा गया था।

वन विभाग एवं वन्य प्राणी विभाग कलेसर के अमित कुमार, अनुज रावल के अनुसार सूचना मिली थी कि नागलपत्ति एक घर पर अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी रखी हुई है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम करीब साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बोलेरो पिकअप से खैर की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

विभाग ने प्राथमिक जांच और बरामद लकड़ी के मिलान के आधार पर दावा किया कि लकड़ी का संबंध अराइयांवाली और हर्बल पार्क क्षेत्र में हुए अवैध कटान से है। हालांकि, लकड़ी के वास्तविक स्रोत और अवैध कटान से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। इस मामले में विभाग की ओर से नागलपत्ति के आसिफ, मुंशी और इसरार के खिलाफ वन अधिनियम और वन्य जीव अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विभाग आरोपियों से पूछताछ के साथ अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में नरेश कुमार, हरीश धीमान, संदीप वर्मा, मंजीत, छबील, वन्य प्राणी रक्षक संजीव, मनजीत, प्रदीप कुमार और संजीव कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें