फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Wed, 24 Dec 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। गांव खुंडेवाला में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए हजारों के आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिए। वहीं, गांव रपौली में खेत से साइकिल और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खुंडेवाला निवासी कुलदीप कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 दिसंबर को घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। 21 दिसंबर को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने का सेट, टोपस, पायल और एक मोबाइल गायब मिले। दूसरी ओर गांव रपौली निवासी तेजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साइकिल से अपने खेतों में गया था। साइकिल खड़ी कर जेब से मोबाइल निकालकर वह खेत में काम करने लगा। इसी दौरान उसकी साइकिल और मोबाइल चोरी हो गया। बाद में जांच में पता चला कि यह चोरी संदीप कुमार ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें