फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सब इंस्पेक्टर के घर से गहने और नकदी चोरी

Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह अब पुलिसकर्मियों के घरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। हरियाणा पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर चांद राम के घर से चोर 88 हजार रुपये व करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। चोरी के समय सब इंस्पेक्टर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उसकी पत्नी भी उसकी देखभाल के लिए उसके साथ थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बसंत विहार कॉलोनी निवासी उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति चांद राम हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग अंबाला जेल में है। उनके पति को ट्यूमर है। इसके चलते उनकी तबीयत खराब रहती है। पिछले माह से पति की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी।
विज्ञापन

वह 25 मई को डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए गए थे। डॉक्टर ने उनके पति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। वह भी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में रुक गई। बुधवार शाम को वह अस्पताल से घर आई तो ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

घर के लॉकर से 88 हजार रुपये, सोने की दो चेन, बालियां, बेटी की सोने की बालियां, कांटे व एक जोड़ी टॉप्स, तीन कोके, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, फुल पाजेब व चांदी के पांच सिक्के गायब मिले। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें