फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर नहीं हुए ठीक

Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के खराब फ्रीजर अब तक ठीक नहीं हुए हैं। फ्रीजर 15 दिन से फ्रीजर खराब पड़े हैं। पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव गर्मी में सड़ रहे हैं। शवों की दुर्गंध जिला नागरिक अस्पताल तक पहुंच गई है। दुर्गंध की वजह से पोस्टमार्टम हाउस में जाना डॉक्टरों, स्टाफ व मृतकों के परिजनों के लिए मुश्किल हो गया है।
पोस्टमार्टम हाउस में चार शवों को फ्रीजर में रखने की व्यवस्था है। चारों फ्रीजर करीब 15 दिनों से खराब पड़े हैं। इसके बावजूद इन्हें ठीक कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से गंभीरता बिल्कुल भी नहीं दिखाई जा रही। ऐसा भी नहीं है कि यह फ्रीजर गारंटी या वारंटी में हो। इनकी गारंटी कभी की खत्म हो चुकी है। इसलिए अब वह कंपनी इन्हें मुफ्त में ठीक नहीं करेगी जिससे इन्हें खरीदा गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद किसी प्राइवेट मैकेनिक को नहीं बुलाया जा रहा। पोस्टमार्टम हाउस में इतनी बदबू है कि डॉक्टर व स्टाफ अंदर बैठ नहीं पा रहे। वहीं मृतकों के परिजनों को शव लेने से लेकर कागजी कार्रवाई के लिए अंदर ही रहना पड़ता है। ऐसे में वह भी चेहरे पर मास्क लगाकर या फिर कपड़ा रख कर अंदर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए आए शवों की हालत खराब होने से दुर्गंध अब अस्पताल परिसर में फैल चुकी है। पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के सभी फ्रीजर को ठीक कराने के लिए कह दिया गया है। जल्द ही इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें