फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर प्रथम

Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर में आयोजित पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर (बीपीएस प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक (बीकॉम द्वितीय वर्ष) दूसरे और प्रगति (बीएड द्वितीय वर्ष) तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि गगनदीप (बीए प्रथम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों में सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. गुरविंदर कौर ने किया। पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. साहिब सिंह, डॉ. तिलक राज और डॉ. निधि महेंद्रू ने किया। इस अवसर पर जमुना ऑटो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की सीएसआर प्रमुख संयम मराठा सहित कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. जसविंदर कौर और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें