फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में सुरक्षा चूक बनी जानलेवा, जेसीबी की चपेट में आने से स्टोर मैनेजर की मौत

Sat, 14 Mar 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से स्टोर मैनेजर की मौत हो गई। युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी 44 वर्षीय नितिन सेखड़ी के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी का मोबाइल फोन नीचे गिर गया और वह उसे उठाने के लिए झुका। इसी दौरान फैक्टरी परिसर में चल रही जेसीबी मशीन उसके ऊपर चढ़ गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक के भाई चेतन सेखड़ी की शिकायत पर पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

युवक के भाई चेतन सेखड़ी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि र हादसे के समय जेसीबी चालक मशीन को लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने घायल नितिन को यमुनानगर के गाबा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर पहुंचे। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि मामले में जेसीबी चालक सतनाम सिंह निवासी हरनौली के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें