फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में जनता स्कूल के प्रथम तीन स्थान

Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सरस्वतीनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निशांत और गौरव ने ग्रीन एनर्जी के अंतर्गत हाइड्रोलिक एनर्जी विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा सैनी ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गीतांशु ने ग्रीन एनर्जी के अंतर्गत स्मार्ट सिटी विषय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नई खोज करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें