फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे कराया इंतजार

Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी की रात काटनी पड़ रही है। इस दौरान जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, अंबाला इंटरसिटी सवा घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से पौने तीन घंटे से अधिक की देरी से स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन दो घंटे 48 मिनट देरी से चली। वहीं, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंबाला-दिल्ली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग सवा घंटे विलंब से पहुंची। यह ट्रेन एक घंटा 14 मिनट लेट रही।
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को काफी असुविधा हुई। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। यात्री समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेनों के विलंब के चलते उन्हें इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के समय पर नहीं आने से उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें