फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रावण वध पर गूंजा जय श्रीराम

Fri, 03 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में दशहरा पर जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री वेदव्यास रामलीला व दशहरा कमेटी व्यासपुर की तरफ से काली माता मंदिर में आयोजित रामलीला में बुधवार रात रावण वध का मंचन किया गया। मंचन पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रस्तुत किया गया। मंच पर कलाकारों ने श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को बहुत ही जीवंत रूप में दर्शाया।
विज्ञापन

वानर सेना के जयकारों के बीच युद्ध के दृश्य ने वातावरण को गूंजायमान कर दिया। दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर युद्ध प्रसंग का आनंद लिया। जब श्रीराम ने रावण पर अपने धनुष से बाण चलाया और उसका वध हुआ तो पूरा पंडाल तालियों और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यह दृश्य बुराई पर अच्छाई की विजय और सत्य पर असत्य की पराजय का सशक्त संदेश लेकर आया। प्रधान सूरजभान सैनी, चेयरमैन विपिन सिंगला, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें