फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पांचवें चरण की सीटें पोर्टल पर दर्शाई

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर का प्रवेशद्वार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला का पांचवां चरण रविवार को शुरू हो गया। इस दौरान विभाग के पोर्टल पर सीट दिखा दी गई। सीट दिखाने के बाद पांचवें चरण के लिए कॉउंसलिंग शुरू हो गई है। सोमवार और मंगलवार को विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। 24 नवंबर को सभी विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी।
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का पांचवां चरण 26 नवंबर तक चलेगा। इस चरण के पहले दिन रविवार होने के कारण छुट्टी रही। शेड्यूल के अनुसार सोमवार व मंगलवार को विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस दौरान ट्रेड इत्यादि में बदलाव और त्रुटियां ठीक करवाई जा सकेंगी। इसके बाद 24 नवंबर को पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ ही दस्तावेज जांच शुरू की जाएगी। 26 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर रहेगी।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए आईटीआई में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रोें में छह टीम नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन तीन सदस्य शामिल हैं। यहां आने वाले विद्यार्थियों को आवेदन और दाखिला प्रक्रिया में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
243 सीट हैं खाली
आईटीआई में कुल 1320 सीटों के लिए 13200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण के अनुरूप विद्यार्थियों ने दाखिला में रुझान नहीं दिखाया। शुरुआत में विभाग ने दाखिला प्रक्रिया कुल चार चरणों में करवाने की योजना बनाई थी। चार चरणों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। हर चरण में 50 से 55 फीसदी ही दाखिले हो पाए। अभी 273 सीट खाली है। इस पर पांचवां चरण भी करवाना पड़ा। यह अतिरिक्त चरण है। इस चरण में दाखिला प्रक्रिया से चूके और नए विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों के आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

पोर्टल पर सीट दिखा दी गई है। रुचि के अनुरूप विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस चरण में नए व दाखिला से चूके विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो रही है और 26 नवंबर तक चलेगी। अंतिम दिन तक दस्तावेजों की जांच कर फीस जमा की जाएगी।
- मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें