फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में बैरिकेड लगाकर तीन युवकों ने फल विक्रेता से लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पपीता बेचकर सब्जी मंडी जा रहे फल विक्रेता को बैरिकेड अड़ाकर तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने उसे डरा धमका कर उससे 3750 रुपये लूट लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत फल विक्रेता ने पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव ननौता निवासी साबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में किराये पर रहता है और रेहड़ी पर फल बेचता है। रविवार की रात वह सुढै़ल की तरफ पपीता बेचकर रेहड़ी लेकर सब्जी मंडी जा रहा था। जब वह गांव खेडी रांगडान के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसकी जेब से 3750 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में उसे पता चला कि खेड़ी रांगडान निवासी रोहित, कृष्णा कॉलोनी निवासी अजय व रुलाखेड़ी निवासी सतीश कुमार ने उससे रुपये छीने है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई दलसिंह का कहना है कि तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें