If you are looking for a couple, it should be 20-22 years later.
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर पुलिस ने सोमवार दोपहर संतपुरा रोड स्थित एक होटल व कैफे में दबिश देकर 20-22 युवक युवतियों को पकड़ा। इनमें कुछ युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को गाड़ियों में बिठाकर थाने ले गई। मौके से शराब की बोतलें, आपत्तिजनक सामग्री व अन्य सामान भी बरामद किया गया। होटल व कैफे के अंदर छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे। पुलिस ने होटल एवं कैफे संचालक को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद युवतियों व कुछ युवकों को छोड़ दिया गया। जबकि होटल एवं कैफे संचालक से देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।
शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संतपुरा रोड स्थित होटल व कैफ में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने सोमवार दोपहर के समय होटल पर दबिश दी। दबिश के दौरान होटल अंधेरे में बनाए गए छोटे छोटे केबिन में कुछ युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। यहां पर 10-12 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के अंदर छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे। यहां से एक महिला को पकड़ा गया। यह महिला ही इस होटल में अनैतिक कार्य करा रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक कैफे पर दबिश दी। यहां से भी आठ लड़कियां व दस लड़कों को पकड़ा गया। इनमें से कुछ आपत्तिजनक अवस्था में थे। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक व युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं होटल व कैफे संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कॉलेजों के आसपास बने कैफों व होटल में चल रहे अवैध धंधे
शहर में दो गर्ल्स कॉलेज समेत चार कॉलेज है। कालेजों के आसपास व पाश एरिया में काफी संख्या में कैफे व होटल खुले हुए हैं। इनमें अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को लगातार मिलती रही है। पहले भी कई बार पुलिस ने कैफों पर छापामारी कर संदिग्ध हालात में युवतियों व युवकों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान छापामारी का पता लगते ही अन्य कैफे व होटल संचालक बंद कर फरार हो जाते थे। सोमवार को पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संख्या में युवक व युवतियों को पकड़ा है।
300 से 400 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से वसूलते है कैफे संचालक
शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन में काफी संख्या में होटल व कैफे खुले हुए हैं। यहां बैठने के लिए छोटे छोटे केबिन बनाए गए हैं। अंदर बैठने के लिए व्यवस्था की गई। यहां बैठने के लिए घंटों के हिसाब से चार्ज तय किए जाते हैं। इसके अलावा कई कैफों में अनैतिक कार्य करने के लिए छोटे-छोटे केबिन बनाए गए हैं। जहां 300 से 400 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से कैफे संचालक युवक युवतियों से वसूलते हैं।