फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख मतदाताओं के वोट 30 तक बनवाना संभव नहीं : बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिरोमणि पंथक अकाली दल की एक बैठक हरियाणा के खंड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी गुरुद्वारा कमेटी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शिरोमणि पंथक अकाली दल हरियाणा के जिला प्रधान सरदार दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर सिख मतदाताओं के वोट बनवाने को लेकर जो फार्म जारी किए गए है, उसमें एक सितंबर से 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। जो कि बहुत कम है। एक माह के कम समय में पूरे प्रदेश के सिख मतदाताओं के वोट बनवाना संभव नहीं है। जिस प्रकार से लोकसभा व विधानसभा चुनावाें से पूर्व बीएलओ वोट बनवाने में मतदाताओं की सहायता करता है, उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार को तहसील स्तर पर एक अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिख संगत को वोट फार्म 10 सितंबर से मिलने शुरू हुए थे। जो फार्म मिले वह संख्या में बहुत कम थे। सिख संगत ने मजबूरन धीरे-धीरे फार्म की काॅपी तैयार कर अन्य संगत को बांटे। फार्म में मतदाता के वोट संख्या और वोटर कार्ड की फोटोकॉपी साथ में लगानी है, लेकिन 2024 की जारी वोटर लिस्ट में अधिकतर मतदाताओं के वोटर संख्या सही नहीं आ रही है। जिसके कारण सिख मतदाताओं को वोट बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर भगवान सिंह, बाबा सुच्चा सिंह, डाॅ. नरेश सिंह,सरदार दिलबाग, सरदार कृपाल सिंह सरदार जरनैल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें