फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अदालत में आना-जाना नहीं आसान, पार्किंग से लगता जाम

Sun, 10 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अदालत परिसर की पार्किंग में आड़े-तिरछे खड़े वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी अदालत परिसर में पार्किंग की व्यवस्था बहुत ही तंग है। पार्किंग में दिनभर आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में वकीलों व आमजन को अपना वाहन निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं अदालत परिसर से बाहर सेक्टर 17 की तरफ इससे भी ज्यादा खराब हाल हैं। यहां सड़क पर दिनभर वाहन खड़े होने से जमा लगा रहता है, साथ ही सेक्टरवासियों को भी अपने वाहन खड़े करने या निकालने में काफी परेशानी होती है, लेकिन इस तरह प्रशासन का कोई ध्यान नहीं, ऐसे में इसका खामियाजा यहां के सेक्टरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिसर में तीन ब्लॉक बने हैं। जिनमें 384 चैंबर्स बने हैं वहीं 1600 अधिवक्ताओं की संख्या है। जिले के अलग-अलग हिस्सों से वकील यहां कार्य करने के लिए आते हैं। लेकिन अधिवक्ताओं को कई बार पार्किंग जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में यहां पार्किंग व्यवस्था की शुरू मांग रही है।
यहां तक हर प्रधान ने पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जिला बार एसोसिएशन जिले के अधिवक्ताओं का एक संगठन है। जोकि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने, कानूनी पेशे को बढ़ावा देने और न्यायपालिका के साथ सहयोग करने का काम करती है।
विज्ञापन

21 लाख रुपये से होने हैं विकास के काम : विक्रांत

बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत चौहान का कहना है बार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने पहुंच कर 21 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा की थी। सप्ताह में यह राशि मिलने की उम्मीद है। इससे अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग, मरम्मत कार्य इत्यादि कार्य करवाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें