यमुनानगर। कलानौर पुलिस चौकी की टीम ने चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए। आरोपियों ने पहचान गांव तिगरा निवासी दिनेश कुमार व रवि बताई। दोनों से चोरी की शटरिंग की प्लेट बरामद हुई। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी खुशबीर सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को गांव तिगरी निवासी शाहरुख खान ने शिकायत दी थी कि वह मिस्त्री है और उसका गांव तिगरा में काम चल रहा है। आठ अगस्त सुबह जब वह काम पर गया तो देखा कि लोहे की शटरिंग की 113 प्लेट चोरी हैं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को काबू किया। संवाद