फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की शुद्धता की जांच जरूरी : रजनी

विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से बुधवार को शहर की कंबोज धर्मशाला में जल एवं सीवरेज समिति की 22 ग्राम पंचायतों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला सलाहकार रजनी गोयल ने कहा कि जल संरक्षण के साथ पीने योग्य पानी की गुणवत्ता की जांच जरूरी है।
उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए पानी की शुद्धता की जांच अवश्य करानी चाहिए। पानी व सीवर से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 पर संपर्क कर समस्या का निवारण करवाया जा सकता है। इस अवसर पर पानी जांचने के लिए 194 फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की गई। एसडीओ रवि नायक ने जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को फील्ड टेस्टिंग किट के बारे में विस्तार से दी। साथ ही पानी का सैंपल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सैंपल का जो भी रिजल्ट आएगा, वह विभाग की वेबसाइट पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने कमेटी के सदस्यों को जल संरक्षण पर भी जोर दिया और सभी को जल बचाने का आह्वान किया। एचआईआरडी नीलोखेड़ी से असिस्टेंट प्रोफेसर कमलदीप सांगवान ने कहा कि जल एवं सीवरेज समिति यह सुनिश्चित करें कि गांव में सभी को उसकी गतिविधियों से लाभ मिले। इस अवसर पर सरपंच रघुवीर सिंह सिली खुर्द, जूनियर इंजीनियर पवन कुमार, ग्राम पंचायत खजूरी, पोटली, धोली, रपड़ी, दौलतपुरा, बकाना, माधुबांस, रतनगढ़, ठसका खादर, बुबका से आंगनबाड़ी वर्कर, पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर, ग्रास रूट वर्कर, सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य, सक्षम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें