फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाइट सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Wed, 29 Apr 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मैदान का निरीक्षण करते आयोजन समिति सदस्य। संवाद - फोटो : मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खिलाड़ी सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने मैदान में उतरेंगे। तीसरा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट दो व तीन मई को ससौली रोड स्थित हीरा स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में रात को करवाया जा रहा है। जिले में पहली बार कोई टूर्नामेंट रात में करवाया जा रहा है। इसमें छह राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट में वाजिद खान, कर्णदीप सिंह, उमेश थापा, नार्थ इंडिया के बेस्ट गोलकीपर आदित्य, इटली के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैच में भारतीय अंडर-15 टीम का नेतृत्व करने वाले आशु भी इसमें खेलने पहुंच रहे हैं। कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने से इस टूर्नामेंट का रोमांच कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से कई गई है। आला दर्जे के खिलाड़ियों के कारण इस तीसरे सुपर कप टूर्नामेंट का हर मैच रोमांचकारी होने वाला है। वहीं, टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसे लेकर मंगलवार को आयोजन समिति कमेटी ने मैदान का निरीक्षण किया।
इस दौरान मैच खेलने के लिए मैदान में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे व सामाजिक बुरीरियों से दूर रखना और फुटबॉल के प्रति उनमें रूचि पैदा करना है। इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंयक जोश न्यूजीलैंड से आए हैं। यह टूर्नामेंट सनएक्सप्रो क्लब की ओर से करवाया जा रहा है।
क्लब के महासचिव पंकज चुघ, अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक विभोर पहूजा, संरक्षक अमन सग्गड़, सह सचिव आदित्य ने बताया कि टूर्नामेंट शुभारंभ मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल होंगे। टूर्नामेंट मुख्य संरक्षक एवं पार्षद विभोर पाहूजा की अध्यक्षता में करवाया जाएगा। पिछली बार टूर्नामेंट विजेता के ताज जिले के सिर सजा था। इस बार भी जिले के खिलाड़ी इसमें बेहतरीन खेल दिखाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज चुघ ने बताया कि इसमें हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड की कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें जिले की चार टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में एक टीम में कुल सात खिलाड़ी खेलेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के शुभम पासी, सुनील कुमार, सौरभ कालिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुविधाओं का जायजा लिया और बंदोबस्त के लिए ड्यूटियां लगाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें