फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं : एसपी

Mon, 14 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानागर। जिले में अपराध की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने के लिए लोग अपने मकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। यह अपील पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने की है।
उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड रखें, चूंकि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहले पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेती है, ताकि समय अनुसार अपराधियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के समय अपराधों की रोकथाम व अपराध अन्वेषण व छानबीन के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग कारगर साबित हो रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगने के कारण असामाजिक तत्वों पर भी खौफ बना रहता है। आमजन से अपील है कि अपराध रोकने के लिए सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें